• Sun. Jun 14th, 2026

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को दिए आंतरिक मूल्यांकन अंक अपलोड करने के निर्देश

    Share

    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने जौनपुर और गाजीपुर के संबद्ध महाविद्यालयों को सम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के आंतरिक मूल्यांकन अंक एक सप्ताह के भीतर विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम आगामी 27 जुलाई को प्रस्तावित दीक्षा समारोह को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि परीक्षा परिणाम समय से जारी किए जा सकें।
    परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह द्वारा जारी अति आवश्यक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सभी महाविद्यालय अपने यहां संचालित पाठ्यक्रमों के आंतरिक, सेशनल, प्रायोगिक एवं अन्य संबंधित अंकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि परिणामों के प्रकाशन और मेरिट सूची तैयार करने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए यह निर्देश अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे दीक्षा समारोह से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed