• Sun. Jun 14th, 2026

    हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक चालक की दर्दनाक मौत, केबिन में फंसा शव निकाला गया

    Share

    जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर FSO नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी अपनी अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल लेकर मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया ।
    जानकारी के अनुसार, वाराणसी की ओर जा रहा ट्रक संख्या BR24GC9276 आगे चल रहे ट्रक संख्या UP12T9592 से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक संतोष यादव पुत्र पुनवासी यादव, उम्र लगभग 40 वर्ष, ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
    अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को ट्रक से बाहर निकाला। इसके बाद शव को बक्शा थाना पुलिस और एम्बुलेंस कर्मियों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed