जौनपुर। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए परिषदीय विद्यालयों को मंगलवार की सुबह 11:00 बजे तक बंद करा दिया। बीएस जौनपुर ने बताया कि अत्यधिक तापमान और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए थे। शिक्षा विभाग के इस निर्णय से अभिभावकों ने राहत महसूस किया। प्रशासन ने लोगों से भीषण गर्मी में अनावश्यक बाहर न निकलने तथा पर्याप्त पानी पीने की अपील की है।


