• Sat. Jun 20th, 2026

    अपना दल (एस) की जिला समीक्षा बैठक संपन्न, जन स्वाभिमान दिवस की तैयारियों पर हुआ मंथन

    Share

    मड़ियाहूं, जौनपुर। अपना दल (एस) की मछलीशहर जिला इकाई की समीक्षा बैठक शनिवार को जिला कार्यालय मड़ियाहूं में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी 2 जुलाई को लखनऊ में आयोजित जन स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

    बैठक की समीक्षा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने की। उन्होंने जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल के कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर आयोजित जन स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की।

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माताबदल तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जन चौपाल लगाकर पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएं तथा बूथ गठन के कार्य को प्राथमिकता दें। उन्होंने भी जन स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया।

    मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा लखनऊ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

    बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र पटेल ने किया।

    बैठक में प्रदेश सचिव सुनील पटेल, राजनाथ पटेल, रमेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य ललई सरोज, डॉ. सुनीता वर्मा, बरुण दूबे, विजय बहादुर मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed