• Sat. Jun 20th, 2026

    डीएम जौनपुर सैमुअल पॉल ने जीवन में योग अपनाने का दिया संदेश

    Share


    जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व संध्या पर डीएम सैमुअल पॉल ने समस्त जनपदवासियों को योग दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ (स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग) की थीम के अंतर्गत मनाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि जनपद में विभिन्न स्तरों पर योग के भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

    मानसिक तनाव और एकाग्रता के लिए योग है बेहतर समाधान
    डीएम सैमुअल पॉल ने आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों को जो मानसिक तनाव (मेंटल स्ट्रेस) और कामकाजी दबाव (जॉब स्ट्रेस) का सामना करना पड़ रहा है, उसके निवारण में योग एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों का जिक्र करते हुए कहा कि पढ़ाई के दौरान एकाग्रता (कंसंट्रेशन) बढ़ाने के लिए भी योग एक बेहतरीन जरिया और सटीक समाधान है।

    जीवन का अटूट हिस्सा बनाने की अपील
    जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे योग को केवल एक दिन के उत्सव के रूप में न देखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बनाएं। उन्होंने लोगों से खुद योग से जुड़ने के साथ-साथ अपने आस-पास के परिजनों, मित्रों और साथियों को भी योग अपनाने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed