• Sun. Jul 26th, 2026

    शिक्षा मंत्री समेत तीन नेताओं के इस्तीफे की मांग

    Share

    जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को भारतीय मानव समाज पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने शिक्षा व्यवस्था में कथित धांधली और संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुए कथित पुलिस दमन के विरोध में यह कदम उठाया।

    पार्टी नेता रमेश बिंद ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों और युवाओं ने शांतिपूर्ण संसद मार्च निकाला था, लेकिन आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा कथित रूप से बल प्रयोग किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सादी वर्दी में मौजूद लोगों ने भी प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की।

    ज्ञापन में पार्टी ने पूरे मामले की स्वतंत्र न्यायिक जांच, बिना वर्दी लाठीचार्ज करने वालों की पहचान सार्वजनिक करने, दर्ज मुकदमे वापस लेने, घायलों को उपचार व मुआवजा देने तथा शिक्षा व्यवस्था में कथित धांधली की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *