जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।
उन्होंने अपने शोक संवेदना दौरे की शुरुआत खरका कॉलोनी निवासी विनोद तिवारी के आवास से की। इसके बाद वरिष्ठ पत्रकार कैलाश नाथ सिंह की पत्नी के निधन पर मातापुर स्थित उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इसके अलावा उन्होंने बैजरामपुर में विनोद सिंह, मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के गढ़ा बाघराय में विनय शुक्ला, उतरूं कला में लहुरी सिंह के परिवार, गौरी कला में सरोज सिंह एवं कल्लू सिंह तथा शेरवा, सिकरारा में पंकज सिंह के आवास पहुंचकर दिवंगतों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख जलालपुर संदीप सिंह के पिता लाल साहब सिंह के निधन पर भी उन्होंने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। ऐसे कठिन समय में समाज का साथ और आत्मीय संवेदनाएं परिवार को मानसिक संबल प्रदान करती हैं।

उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, पूर्व पुलिस अधीक्षक राममोहन सिंह, श्याम राज सिंह, रत्नाकर सिंह, अजीत सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।


