• Sat. Jul 25th, 2026

    दीक्षांत समारोह को लेकर 27 जुलाई को शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद

    Share

    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 27 जुलाई को आयोजित होने वाले 30वें दीक्षांत समारोह के मद्देनजर यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था के लिए विशेष यातायात योजना जारी की है। समारोह में राज्यपाल की मौजूदगी को देखते हुए 27 जुलाई को सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

    यातायात पुलिस के अनुसार गैस, डीजल, पेट्रोल और चिकित्सा संबंधी आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है। राज्यपाल के शहर से पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक आने-जाने के लिए सीटी स्टेशन से पालिटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, जेसिस चौराहा, जोगियापुर, सद्भावना पुल तिराहा, अशोक टाकीज तिराहा, चहारसू चौराहा और कुत्तूपुर तिराहा होते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक मार्ग निर्धारित किया गया है।

    शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के लिए पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, अलीगंज हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास और कुत्तूपुर तिराहा पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा।

    रोडवेज बसों के लिए भी मार्ग परिवर्तन किया गया है। प्रयागराज, सुल्तानपुर, भदोही, मीरजापुर और वाराणसी की ओर से आने-जाने वाली बसें हौज टोल प्लाजा तिराहा से जफराबाद, नाथूपुर, पीली कोठी, अंबेडकर तिराहा और सिविल लाइन होते हुए जौनपुर डिपो तक जाएंगी। वहीं शाहगंज और आजमगढ़ की ओर से आने-जाने वाली रोडवेज बसें जोगियापुर से बाईं ओर सिविल लाइन रोड, शेखपुर तिराहा होते हुए जौनपुर डिपो तक पहुंचेंगी।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *