• Mon. Jun 22nd, 2026

    सर्पदंश से तीन बच्चों की मां की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    Jaunpur police
    Share

    बक्सा | जौनपुर

    बक्सा थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव में सर्पदंश से तीन बच्चों की मां की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    जानकारी के अनुसार, बीरभानपुर गांव निवासी जय देवी (32), पत्नी रविंद्र गौतम, रविवार रात भोजन करने के बाद अपने बच्चों के साथ सो गई थीं। सोमवार सुबह जब उनका बच्चा दूध पीने के लिए रोने लगा और काफी देर तक जय देवी नहीं उठीं, तो परिजन कमरे में पहुंचे। वहां वह अचेत अवस्था में खाट पर पड़ी थीं, जबकि बच्चे रो रहे थे।

    परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि रात में सोते समय उन्हें किसी विषैले सर्प ने डंस लिया था।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का मायका मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के कुम्भापुर गांव में है। वह सूबेदार गौतम की पुत्री थीं।

    घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed