• Mon. Jun 22nd, 2026

    अभिषेक सिंह का बिहार पीसीएस में चयन, परिवार में खुशी का माहौल

    Share

    जौनपुर। शहर के वाजिदपुर दक्षिणी निवासी अभिषेक सिंह का चयन बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के माध्यम से पीसीएस सेवा में होने पर परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी सफलता की खबर मिलते ही लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    सोमवार सुबह करीब 11 बजे बातचीत के दौरान अभिषेक सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा के बाद नेहरू बालोद्यान से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा इलाहाबाद और दिल्ली में प्राप्त की। उनका मूल निवास जौनपुर के पृथ्वीपुर गांव में है।

    सामान्य परिवार से आने वाले अभिषेक सिंह ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर यह सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा में उन्होंने दो बार प्रयास किया, लेकिन मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार तैयारी जारी रखी। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उनका चयन बिहार पीसीएस में हो गया।

    अभिषेक सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, स्वयं को प्रेरित रखने और पूरी लगन के साथ लगातार प्रयास करते रहने का संदेश दिया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed