• Tue. Jun 9th, 2026
    Share

    पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने परिजनों से की मुलाकात

    जफराबाद थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में गोली लगने से घायल हुए सीएससी संचालक प्रेमचंद यादव की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और मृतक के घर संवेदना व्यक्त करने वालों का लगातार पहुंचना जारी है।

    शुक्रवार को जफराबाद के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय मृतक प्रेमचंद यादव के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

    गोसाईपुर निवासी प्रेमचंद यादव जनसेवा केंद्र (सीएससी) का संचालन करते थे। कुछ दिन पहले उन्हें गोली मार दी गई थी, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    इस दौरान समाजवादी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इनमें दिनेश यादव फौजी, सपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, राकेश यादव, नीरज यादव और जेपी यादव शामिल रहे। नेताओं ने घटना पर दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed