• Fri. May 15th, 2026

    गौ माता, गंगा और सनातन रक्षा के लिए निकली संकल्प यात्रा

    Share

    सिधवन चौराहे पर जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत
    जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ माता, गंगा और सनातन धर्म की रक्षा के उद्देश्य से संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा भदोही नेशनल हाईवे से होते हुए रामपुर सिधवन चौराहे तक पहुंची, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और भक्तों ने उनका भव्य स्वागत किया।

    सिधवन चौराहे पर लोगों ने फूल-मालाएं अर्पित कर शंकराचार्य का अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा के दौरान “गौ माता की जय”, “हर-हर महादेव” और “सनातन धर्म अमर रहे” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

    अपने संबोधन में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की पहचान हैं, जबकि गंगा हमारी आस्था और जीवन का आधार है। उन्होंने लोगों से गौ सेवा, धर्म रक्षा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।

    इस संकल्प यात्रा में बड़ी संख्या में संत समाज, धर्मप्रेमी और स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *