• Sat. Aug 1st, 2026

    खुटहन में पुलिस मुठभेड़, 25 से अधिक मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

    Share

    जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अंतरजनपदीय हिस्ट्रीशीटर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

    पुलिस के अनुसार सुईथाखुर्द नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें रिंकू यादव उर्फ ओमप्रकाश यादव निवासी भेला, थाना सरपतहां के बाएं पैर में गोली लग गई। उसका साथी सत्यम लोना उर्फ लल्लू निवासी शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर, जनपद अंबेडकरनगर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन भेजा गया।

    पुलिस के अनुसार रिंकू यादव सरपतहां थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध जौनपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकरनगर, प्रयागराज और अयोध्या समेत विभिन्न जनपदों में हत्या के प्रयास, डकैती, लूट, चोरी, गैंगस्टर एवं आर्म्स एक्ट सहित 38 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सत्यम लोना पर भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *