• Sun. Aug 16th, 2026

    सीएमओ ने सीएचसी डोभी का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

    Share

    चंदवक, जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगा राम गौतम ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डोभी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, लेबर रूम एवं अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि अस्पताल में आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और उपचार संतोषजनक है।

    अस्पताल अधीक्षक डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने सीएमओ को अस्पताल में स्वीपर, लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति तथा अस्पताल की बाउंड्री वॉल निर्माण की आवश्यकता से अवगत कराया।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल की साफ-सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक संसाधनों की मांग पर नियमानुसार विचार करने का आश्वासन भी दिया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *