• Sun. Apr 26th, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गायक-अभिनेता जितेन्द्र झा को किया सम्मानित

    BySatyameva Jayate News

    Apr 26, 2026
    Share

    लखनऊ। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित रश्मिरथी पर्व के दौरान गायक व अभिनेता जितेन्द्र झा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। इस सांस्कृतिक आयोजन में प्रस्तुत नाटक रश्मिरथी में जितेन्द्र झा ने अर्जुन की भूमिका निभाकर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

    नाटक के दौरान अर्जुन और श्रीकृष्ण के संवादों ने विशेष रूप से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। जब श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा—“क्या देखता है, मार कर्ण को”, तब अर्जुन के रूप में जितेन्द्र झा ने भावपूर्ण अंदाज में उत्तर दिया—
    “नरोचित किंतु क्या यह कम होगा,
    मलिन नहीं क्या इससे धर्म होगा…।”
    इस मार्मिक प्रस्तुति ने सभागार में मौजूद दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।

    करीब दो घंटे तक चले इस नाटक को स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठकर देखा और हर दृश्य पर तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री ने जितेन्द्र झा सहित सभी कलाकारों को सम्मानित कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

    यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि कलाकारों की प्रतिभा को भी एक बड़ा मंच प्रदान करने वाला साबित हुआ।

    रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में ‘दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का किया गया भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी, वैभव कृष्ण द्वारा ली गयी परेड की सलामी
    डी एम डॉ0 दिनेश चंद्र ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत टी.डी. इंटर कॉलेज एवं टी.डी. विधि महाविद्यालय सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया
    बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed