• Fri. Jul 31st, 2026

    तीसरी बार जौनपुर जिलाध्यक्ष बने संदीप श्रीवास्तव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    Share

    जौनपुर। नरेंद्र मोदी विचार मंच के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर संदीप श्रीवास्तव पर भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार तीसरी बार जौनपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद जनपद भर में संगठन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संदीप श्रीवास्तव की सक्रिय संगठनात्मक कार्यशैली, समर्पित नेतृत्व और समाज एवं राष्ट्रहित में किए जा रहे निरंतर कार्यों का सम्मान बताया।

    पुनर्नियुक्ति के बाद संदीप श्रीवास्तव ने नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सोनी, प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा सहित राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला एवं मंडल स्तर के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा लगातार तीसरी बार उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

    उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि संगठन के उन हजारों समर्पित कार्यकर्ताओं की है, जिन्होंने विचार मंच की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए दिन-रात मेहनत की है। उन्होंने अपने सभी वरिष्ठ मार्गदर्शकों, सहयोगी साथियों, महिला शक्ति, युवा कार्यकर्ताओं तथा संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी का विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के सहयोग और विश्वास से ही उन्हें लगातार तीसरी बार यह जिम्मेदारी मिली है।

    संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाले समय में नरेंद्र मोदी विचार मंच के माध्यम से जौनपुर में सामाजिक समरसता, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा जागरूकता, गरीब एवं जरूरतमंदों की सहायता तथा राष्ट्रहित और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

    उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सेवा, समर्पण और अनुशासन की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और यदि सभी मिलकर गांव-गांव तथा घर-घर तक संगठन की विचारधारा और सेवा कार्यों को पहुंचाने का संकल्प लें, तो संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

    संदीप श्रीवास्तव की पुनर्नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सहयोगी साथियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में नरेंद्र मोदी विचार मंच, जौनपुर संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा तथा समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगा। साथ ही शीर्ष नेतृत्व द्वारा एक कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता पर दोबारा विश्वास जताए जाने को संगठन और जनपद के लिए गौरवपूर्ण निर्णय बताया।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *