• Fri. Jul 31st, 2026

    निपुण भारत मिशन की समीक्षा, शिक्षा गुणवत्ता व छात्र सुरक्षा पर जोर

    Share

    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में निपुण भारत मिशन एवं जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    जिलाधिकारी ने निपुण भारत मिशन की प्रगति, डीबीटी के तहत विद्यार्थियों को दी जाने वाली धनराशि, मध्याह्न भोजन, विद्यालय कायाकल्प, दिव्यांग बच्चों की सुविधाओं तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बरसात के मद्देनजर विद्यालय परिसरों में विद्युत खंभों पर चेतावनी बोर्ड लगाने, शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक माह अभिभावक-शिक्षक बैठक में अधिकारियों की सहभागिता अनिवार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों में खेल, नवाचार, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर बल दिया।

    मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, शत-प्रतिशत टीकाकरण, ड्रॉपआउट बच्चों की पुनः स्कूल वापसी तथा विभिन्न कक्षाओं के ट्रांजिशन रेट बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में सर्वाधिक नामांकन करने वाले तीन परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने सम्मानित भी किया।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *