• Sun. May 17th, 2026

    अराजक तत्वों ने तोड़े पंचशील व अंबेडकर झंडे, आक्रोश

    Share

    खुटहन जौनपुर। क्षेत्र के बड़नपुर गांव स्थित दलित बस्ती मार्ग पर लगे पंचशील तथा डॉ भीमराव अंबेडकर के झंडे को अराजक तत्वों द्वारा शनिवार की रात तोड़कर उठा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह ग्रामीणों को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। ग्रामीणों ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि जिस खेत के किनारे बांस गाड़कर झंडे लगाए गए थे, उसी पक्ष के लोगों ने रात में बांस तोड़कर झंडे हटा दिए। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना रहा। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *