• Sun. May 17th, 2026
    Share

    बरसठी | स्थानीय थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव में जमीन की पैमाइश और मेड़बंदी के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की करने के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 15 नामजद लोगों समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी आराजी संख्या 544 और 545 की पैमाइश तथा पत्थर गड्डी की कार्रवाई राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में कराई जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और पत्थर हटाने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। तहरीर में रास्ता बंद करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया हैहोने की बात कही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में अच्छेलाल, बच्चेलाल, केवला शंकर, रामसागर, शिवसागर समेत 15 लोगों को नामजद करते हुए विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *