• Wed. Aug 26th, 2026

    सिंगरामऊ में झुका 11 हजार वोल्ट का खंभा, हादसे का खतरा

    Share

    जौनपुर। सिंगरामऊ क्षेत्र के रामीपुर गांव में 11 हजार वोल्ट का बिजली का खंभा खतरनाक तरीके से झुक गया है। सड़क किनारे झुका खंभा रिहायशी मकानों, राहगीरों और पास स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बावजूद बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    झुका हुआ खंभा रामसेवक के मकान के ठीक बगल में स्थित है। मकान के सामने जानवर भी बंधे रहते हैं। इसके अलावा यह मार्ग काफी व्यस्त है और दिनभर लोगों का आवागमन होता रहता है। पास में रामीपुर प्राथमिक विद्यालय होने के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीण चिंतित हैं।

    रामसेवक, स्वतंत्र सिंह और शैलेश सिंह ने बताया कि खंभे की स्थिति को लेकर कई बार बिजली विभाग को सूचना दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्राम प्रधान दिनेश मिश्रा सहित अन्य ग्रामीणों ने विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है।

    ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समय रहते खंभे को ठीक नहीं कराया गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बिजली विभाग से तत्काल खंभे को दुरुस्त कराने की मांग की है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *