• Wed. Aug 26th, 2026

    जौनपुर स्टेशन से शातिर चोर गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

    Share

    जौनपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल व सामान चोरी करने वाले एक शातिर चोर को जीआरपी जौनपुर ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 20 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन और 1,850 रुपये नकद बरामद किए हैं।

    रेलवे में चोरी और छिनैती की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान बुधवार को जीआरपी टीम जौनपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह पर जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शाहगंज की ओर बने फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों के नीचे एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है।

    पुलिस ने घेराबंदी कर मनोज कुमार गौतम (40) पुत्र अभय राज निवासी बेलावा मुहानी, थाना बदलापुर को रात करीब 10:38 बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से मोटो G85 5G मोबाइल और नकदी बरामद हुई।

    पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी और छिनैती करता था। उसके खिलाफ जीआरपी में दर्ज दो मामलों का भी खुलासा हुआ है। पूर्व में लाइन बाजार थाने में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की बात सामने आई है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

    कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़, चौकी प्रभारी हरिकेश, आरपीएफ उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *