• Tue. Aug 25th, 2026
    Share

    जौनपुर। खुटहन चौक पर जलभराव की समस्या से राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाहाबाद, शाहगंज, सुल्तानपुर और जौनपुर को जोड़ने वाले व्यस्त मार्ग पर हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी काफी देर तक सड़क पर भरा रहता है। पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। वाहनों के निकलने पर गंदा पानी दुकानों और राहगीरों पर पड़ता है, जिससे दुकानदारों को भी परेशानी होती है।

    ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने संबंधित विभाग से नालियों की सफाई कराने और जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था कराने की मांग की है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *