• Tue. Aug 25th, 2026
    Share

    जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से 33 वर्षीय विवाहिता नगीना पत्नी राम ब्रिज की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

    जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम हल्की बारिश के दौरान नगीना स्नान कर रही थीं। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

    मृतका के पति राम ब्रिज मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दंपती की तीन बेटियां हैं। इनमें एक की उम्र करीब 14 वर्ष है, जबकि दो बेटियां अभी छोटी हैं। मां की मौत से बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *