• Tue. Aug 25th, 2026

    विधायक आरके पटेल ने सुनीं जनता की समस्याएं

    Share

    जौनपुर। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के अपना दल (एस) विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने सोमवार शाम अपने कार्यालय में क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, राजस्व और आवास सहित विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

    विधायक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी भी लेने की बात कही।

    इस अवसर पर सुनील पटेल, सार्जन पटेल, आशीष पटेल, रविशंकर दुबे, पंकज केसरी, कन्हैयालाल पटेल और दीपक पटेल सहित कई लोग मौजूद रहे।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *