जौनपुर। जलालपुर के त्रिलोचन महादेव मंदिर में श्रावण मास के दौरान आयोजित मेले में श्रद्धालुओं की व्यवस्था संभालने वाले बयालसी इंटर कॉलेज के 35 स्काउट एवं गाइड छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने चारों सोमवार लगातार स्वयंसेवक के रूप में सेवाएं देकर भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग किया।
अंतिम सोमवार को मंदिर परिसर में मर्सी क्लब की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। एसडीएम और क्षेत्राधिकारी केराकत ने सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, पेन और कॉपी भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों के सेवा भाव, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की सराहना की।
इस अवसर पर जलालपुर निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह, बक्सा निरीक्षक प्रशांत सिंह, जफराबाद निरीक्षक मिथिलेश कुमार तिवारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। शिक्षक सत्यनारायण पटेल, दिनेश यादव और पंकज पांडेय को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आगे भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।


