संविधान की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : राकेश मौर्य

Share


सपा जिला कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस, लोकतंत्र, आरक्षण और सामाजिक न्याय की रक्षा का लिया संकल्प
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान, लोकतंत्र एवं आरक्षण की रक्षा तथा सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए अपने संकल्प को दोहराया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि भारत का संविधान देश की आत्मा है। यह केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार देने वाला महान ग्रंथ है। संविधान ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी समान अधिकार और अवसर प्रदान किए हैं।
उन्होंने कहा कि आज संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सामाजिक न्याय, भाईचारे और समानता के मूल्यों को मजबूत करना ही संविधान निर्माताओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समाजवादी पार्टी संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता दीपचंद राम, जिला सचिव गुलाब यादव रीठी, दीपक विश्वकर्मा, वीरेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी, अरशद कुरैशी, हरिश्चंद प्रभाकर, धर्मेंद्र सोनकर, संदीप यदुवंशी, कमाल आज़मी, डॉ. शबनम नाज़, प्रदीप शर्मा, नज्में आलम, सौम्या यादव, ई. अनुज दुबे, पूनम यादव, शिवांगी यादव, अमजद अली सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें