शिवगुलामगंज कट पर दो कारों में भीषण टक्कर, बाल-बाल बचे दूल्हा और दुल्हन

Share

दूल्हे के छोटे भाई को आई मामूली चोट

बक्शा(जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र के वाराणसी सुल्तानपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर शिवगुलामगंज कट के पास रविवार को दो कारों के बीच जोरदार टक्कर में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। सवार दूल्हा व दुल्हन बाल-बाल बच गए।हालांकि दूल्हे के छोटे भाई को मामूली चोटें आईं है। अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के खिहारन बारून निवासी कुलदीप मिश्र अपने बेटे की शादी संपन्न कराने के बाद वाराणसी से अयोध्या लौट रहे थे। उनकी कार संख्या ओडी कार जिसमें दूल्हा-दुल्हन और दूल्हे का छोटा भाई सवार थे। जैसे ही उनकी कार थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज कट के पास पहुंची उसी दौरान गलत दिशा से आ रही आर्टिगा कार का चालक कट पार करते का प्रयास करने लगा। ओडी कार चालक के सामने अचानक पहुँची कार को बचाने के प्रयास में दोनों कारो में जोरदार टक्कर हो गया।अनियंत्रित आर्टिगा से डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर से दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।सूचना मिलते ही बक्शा पुलिस मौके पर पहुँच दुर्घटनाग्रस्त दोनो कारो को थाने ले जाते हुए सवार सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले गयी।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें