पत्रकार सुरेंद्र विश्वकर्मा की सड़क हादसे में हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

Share

शादी के बाद बहू के आगमन पर परिवार में पसरा मातम

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के तरियारी गांव में बेटे की शादी के बाद घर में चल रहे खुशी के माहौल पर सड़क हादसे ने दुखों का पहाड़ तोड़ दिया,घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय सुरेंद्र विश्वकर्मा के बेटे की शुक्रवार को शादी थी। विवाह की सभी रस्में संपन्न होने के बाद शनिवार की सुबह बहू की विदाई होकर घर पहुंची थी। घर में रिश्तेदारों और परिचितों का आना-जाना लगा था। परिवार के लोग नई बहू के आगमन की खुशियां मना रहे थे। इसी बीच सुरेंद्र विश्वकर्मा बाइक से केराकत बाजार कुछ सामान खरीदने चले गए।
बताया जाता है कि दोपहर करीब 3:30 बजे शाहाबुद्दीनपुर गांव के पास लौटते समय उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।बेटे की शादी के महज दूसरे दिन परिवार के मुखिया की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।जानकारी के बाद परिजनों की चीख-पुकार मच गई।घटना से क्षेत्र के लोगों और पत्रकारिता जगत में भी शोक व्याप्त है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें