चार बेड वाले नेत्र चिकित्सालय का हुआ शुभारंभ

Share

विधायक रागिनी सोनकर ने फीता काटकर किया शुभारंभ

मछलीशहर।सी एच सी परिसर में डेढ़ करोड़ की लागत से बने आंख अस्पताल का रविवार को विधायक रागिनी सोनकर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। अस्पताल का शिलान्यास 14नवंबर 2024 को विधायक रागिनी सोनकर ने किया था।चार बेड के वीरांगना फूलन देवी नेत्र चिकित्सालय में आँख की रेटिना जांच ,रोगो के उपचार और आपरेशन की सुविधा उपलब्ध हैं।

रविवार को विधायक रागिनी सोनकर की उपस्थिति में उनके पिता कैलाश नाथ सोनकर और सपा नेता पंधारी लाल यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नेत्र चिकित्सालय का शुभारंभ किया। उन्होंने दलित समाज की संघर्ष शील महिला फूलन देवी के नाम पर नेत्र चिकित्सालय का नामकरण किया। उद्घाटन कार्यक्रम में सपा के विधानसभा अध्यक्ष सूर्यभान यादव,महमूद आलम, डा हस्सान, समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। सी एच सी के अधीक्षक डॉ0अजय सिंह ने बताया कि नेत्र चिकित्सालय में सभी तरह की आंख की जांच की सुविधा उपलब्ध है। यहाँ रोस्टर अनुसार जिले से डाक्टर उपस्थित रहेंगे।सोमवार से ओ पी डी आरंभ हो जाएगी।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें