
स्वास्थ्य शिविर में 145 मरीजों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

चंदवक। क्षेत्र के विद्यावती महाविद्यालय मानियारेपुर में जागृति सेवा ट्रस्ट डोभी के सौजन्य से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 145 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों ने आवश्यक परामर्श के साथ दवाएं दी। स्वास्थ्य शिविर में डा. एस बी सिंह (फिजीशियन), डा. आलोक अग्रवाल (आर्थो विशेषज्ञ), डा. राम रतन (वैद्य),अमित कुमार सिंह (दंत रोग विशेषज्ञ), डा. सुनील पांडेय (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डा. दृष्टांत पांडेय (होमियोपैथी), डा. अनुप पाठक (जनरल होमियो) ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श दिया । कार्यक्रम के संयोजक प्रबंधक वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने शिविर में आए डॉक्टरों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा मरीजों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर प्रो.हर्षवर्धन सिंह, प्रो. उमाशंकर सिंह, राम प्रकाश सिंह, डॉ. राणा प्रताप सिंह, विनोद कुमार सिंह, राम भुवन सिंह, जय प्रकाश राम सहित अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया।
टी.डी. कॉलेज के प्रोफेसर महेंद्र कुमार त्रिपाठी का प्राचार्य पद पर चयन, क्षेत्र में हर्ष की लहर






