पदक विजेताओं का हुआ भव्य सम्मान

Share

34वीं यूपी स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

जौनपुर। 34वीं यूपी स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया। उनकी इस उपलब्धि पर गुरुवार सुबह रिवर व्यू क्लब की ओर से रिवर व्यू होटल में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। लखनऊ विश्वविद्यालय में एक नवंबर तक चली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जौनपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों और स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए अतिथियों ने उनकी उपलब्धियों को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया। प्रतियोगिता में धर्मेश कुमार ने 100 मीटर दौड़ और 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। सुनीता सिंह ने 100 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए। वहीं संतोष यादव ने डिस्कस थ्रो और पोल वॉल्ट में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। जिलाजीत यादव ने हैमर थ्रो और पोल वॉल्ट में स्वर्ण पदक जीतकर जिले की उपलब्धियों में चार चांद लगा दिए। इसके अलावा लाल बहादुर बिंद, आलोक यादव, अमर बहादुर, कमलेश यादव, अर्चना कुमारी, सुमन, दुर्गेश यादव, अभिषेक झा और अजीत यादव सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया। समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सर्जन डॉ केपी यादव ने खिलाड़ियों का समर्पण और खेल के प्रति जुनून सराहनीय है। आईएमए के अध्यक्ष डॉ आरपी यादव ने कहा कि मास्टर्स एथलेटिक्स में युवा से लेकर बुजुर्ग खिलाड़ियों को पूरे उत्साह के साथ प्रदर्शन करते देखना आश्चर्यजनक और प्रेरणादायक है। मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के संरक्षक विकेश उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ बीके यादव, कबड्डी संघ के सचिव रवि यादव, रानू सिंह, लक्ष्मी नारायण यादव, रंग बहादुर यादव, शिव सहाय, रामकृष्ण, राजेश यादव, परवेज अंसारी, उमाशंकर, राजेश सिंह, जनार्दन यादव और प्रकाश चंद्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें