
पेंशनरों को अब जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कोषागार जाने की जरूरत नहीं

जौनपुर। पेंशनरों की सुविधा के लिए नवंबर 2026 में राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत अब पेंशनर घर बैठे मोबाइल से ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर शुरू इस व्यवस्था से पेंशनरों को कोषागार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि पेंशनर अपने मोबाइल में आधार फेस आरडी और जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड कर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र भेज सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी डाकघर, जनसेवा केंद्र या साइबर कैफे से भी यह सुविधा प्राप्त की जा सकती है। प्रमाण पत्र जमा होने के बाद पेंशनर या पारिवारिक पेंशनर को कोषागार आने की आवश्यकता नहीं होगी।
मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में छह नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभागमोबाइल ऐप के माध्यम से प्रमाण पत्र जमा करने के लिए आधार और मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी सत्यापन करना होगा। इसके बाद पेंशन का प्रकार, विभाग, कोषागार, पीपीओ नंबर, बैंक खाता और आईएफएससी कोड भरकर चेहरे का सत्यापन करना होगा।
वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि कोषागार में डाक विभाग के कर्मचारियों की हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। उन्होंने पेंशनरों से प्रमाण पत्र जमा करने के बाद अपनी जीवन प्रमाण आईडी सुरक्षित रखने की अपील की, ताकि प्रमाण पत्र जमा होने या निरस्त होने की स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सके।




