
प्रतियोगिता में प्रथम आई अंशिका की जगह दूसरे खिलाड़ी को मिला सम्मान

पिता ने बेटी की मेहनत और संघर्ष को न्याय दिलाने की उठाई मांग की

प्रयागराज में अंडर-17 बालिका वर्ग की 3000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा हुई आयोजित
मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में छह नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभागकेराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी खिलाड़ी अंशिका यादव का मनोबल उस समय टूटा हुआ नजर आया जब अंडर-17 बालिका वर्ग की 3000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा में परिणाम घोषित हुआ।परिणाम घोषित होते ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया परिवार ने प्रतियोगिता की टाइमिंग शीट और निर्णायकों के रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविक परिणाम घोषित करने तथा प्रथम स्थान प्रमाणित होने पर अंशिका को पदक और प्रमाणपत्र देने की मांग की है।
विदित हो कि प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 3 नवंबर को आयोजित 70वीं उत्तर प्रदेश स्कूल स्टेट अंडर-17 बालिका वर्ग की 3000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई गयी।जिसमें प्रदेश की कई जिले के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत का परचम लहराया,प्रतियोगिता में अंशिका यादव ने 10मिनट 15 सेकेंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया।परिवार का आरोप है कि दोपहर 12 बजे तक प्रतियोगिता समाप्त करने से पहले ही मैदान में प्रथम,द्वितीय व तृतीय खिलाड़ियों का नाम घोषित कर दिया।जिसमें अंशिका यादव को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हाशिल करना बताया कि लेकिन शाम को मेडल वितरण के समय उनका नाम आधिकारिक सूची से गायब मिला और उनकी जगह दूसरी खिलाड़ी को पदक व प्रमाणपत्र दे दिया गया।पिता अजय यादव ने बेटी की मेहनत और संघर्ष को न्याय दिलाने की मांग की।उन्होंने कहा कि बेटी अपनी मेहनत से खेल जगत में पहचान बनाने का सपना देख रही है। ऐसे में बेटी के साथ हुई इस घटना ने पूरे परिवार को निराश किया है।




