चोरी के मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, खेल सामग्री, मोबाइल और अन्य सामान बरामद

Share

जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर और बदलापुर थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो फुटबाल, दो बैडमिंटन रैकेट, साउंड सिस्टम, फायर एक्सटिंग्विशर और एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है।

मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लौह जाने वाले मार्ग के मोड़ से विशाल रजक पुत्र रामाश्रय निवासी बनवीरपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से दो फुटबाल, दो बैडमिंटन रैकेट, एक साउंड सिस्टम और एक फायर एक्सटिंग्विशर बरामद हुआ। वह थाने में दर्ज चोरी के दो मुकदमों में वांछित था। उसके खिलाफ पवारा थाने में भी चोरी और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है।

वहीं, बदलापुर पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित पिंटू बिंद पुत्र पारसनाथ बिंद निवासी बीरभानपुर, थाना बक्सा को बदलापुर खुर्द मोड़ के पास मिरशादपुर से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी का एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें