पूर्व प्रधान कमलाकर मिश्र की भाभी सुदामा देवी का निधन, गांव में शोक की लहर

Share

80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार

तेजीबाजार, जौनपुर। क्षेत्र के दिलशादपुर (रामचंद्रपुरा) गांव निवासी पूर्व प्रधान कमलाकर मिश्र की भाभी सुदामा देवी (80 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय प्रभाकर मिश्र का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए रिश्तेदारों और ग्रामीणों का पहुंचना शुरू हो गया।

परिजनों के अनुसार, सुदामा देवी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनके छोटे बेटे पंडित मुकेश मिश्र ने बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। सोमवार को वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सुदामा देवी के निधन से परिवार में दुख का माहौल है। निधन की सूचना मिलने के बाद सगे-संबंधियों और गांव के लोगों ने उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।

इस दौरान रत्नाकर मिश्र, कृपाकर मिश्र, अच्छेलाल सिंह, नृपेंद्र सिंह, राजेश तिवारी, हरि प्रसाद तिवारी, लेखपाल चंद्रकेश दूबे, पंडित जयप्रकाश मिश्र, अशोक सिंह, पप्पू तिवारी और शुभम सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें