मुंगराबादशाहपुर में 41 एटीएम कार्ड के साथ हरियाणा का शातिर गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल बरामद

Share

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने एटीएम बूथ पर लोगों के कार्ड बदलकर उनके खातों से रुपये निकालने के आरोप में हरियाणा निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 41 एटीएम कार्ड, 1,870 रुपये नकद और एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

10 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ से संजय कुमार (40) पुत्र सूबे सिंह को हिरासत में लिया। वह हरियाणा राज्य के हिसार जिले के हांसी थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस का आरोप है कि वह लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उनके माध्यम से रुपये निकालता था।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुंगराबादशाहपुर थाने में मुकदमा संख्या 336/2026 के तहत धारा 318(4) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ मेरठ जिले के विभिन्न थानों में भी धोखाधड़ी और चोरी से संबंधित चार मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे, निरीक्षक अपराध अमित कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अवधेश सिंह राणा, हेड कांस्टेबल रामचंद्र सिंह और कांस्टेबल पंकज कुमार मिश्रा शामिल रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें