
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर शक्ति भवन, लखनऊ में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया






लखन्ऊ
प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने महात्मा गांधी जी के दक्षिण अफ्रीका प्रवास, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और जीवन के प्रेरक प्रसंगों को स्मरण किया। साथ ही अल्बर्ट आइंस्टीन के प्रसिद्ध कथन का उल्लेख करते हुए गांधी जी के विराट व्यक्तित्व को नमन किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा को स्मरण करते हुए उनके प्रेरणादायी आह्वान ‘जय जवान, जय किसान’ का उल्लेख किया।
कार्यक्रम में रामधुन एवं महात्मा गांधी जी के प्रिय भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति हुई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ। इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।








