ध्वनि मानकों के उल्लंघन पर जौनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share

अभियान चलाकर 24 डीजे सीज, संचालकों को सख्त चेतावनी

जौनपुर। ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने और शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जौनपुर पुलिस ने सोमवार को जिलेभर में अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 24 डीजे को सीज किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से डीजे संचालकों में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, अत्यधिक तेज आवाज से लोगों की सुनने की क्षमता प्रभावित होने के साथ मानसिक तनाव, सिरदर्द और नींद में बाधा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को भी परेशानी होती है। वहीं, तेज आवाज के कारण सड़कों पर भीड़ जुटने से यातायात बाधित होने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।

जौनपुर पुलिस ने डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा और शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें