
17 नवम्बर को राजकीय पॉलीटेक्निक एवं 18 नवम्बर 2026 को फौजदार इण्टर कालेज मछलीशहर में रोजगार मेला‘ का आयोजन

जौनपुर 16 नवम्बर 2026 (सू०वि०)- उत्तर प्रदेश ‘‘रोजगार मिशन‘‘ के अन्तर्गत वर्ष-2026 में युवाओं को उनकी शैक्षिक, तकनीकी एवं कौशल के अनुरूप अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय नौ विधानसभा क्षेत्रों में ‘‘रोजगार मेलों‘‘ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के विधानसभा-जफराबाद में 17 नवम्बर 2026 को राजकीय पॉलीटेक्निक, जौनपुर एवं विधानसभा- मछलीशहर में दिनांक 18 नवम्बर 2026 को प्रातः 10:00 बजे फौजदार इण्टर कालेज मछलीशहर परिसर में ‘‘रोजगार मेलें‘‘ का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर के तत्वाधान में किया जा रहा है। इस ‘‘रोजगार मेलें‘ के निजी क्षेत्र की 19 से अधिक विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों के नियोजकों के प्रतिभाग करने की संभावना है। इसमें प्रमुख रूप में श्री गनेशा कंसलटेंट मेनपावर सर्विसेज, अडानी सोलर एनर्जी लिमिटेड, एशियन इलेक्ट्रानिक्स, प्रमोकाश सर्विस प्रा0लि0, (अतुल आटो प्रा0लि0, रेजोन सोलर लिमिटेड, ऑबिट बेयरिंग्स इण्डिया प्रा0लि0, कोरोना रेमेडीज लिमिटेड, सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, फ्लिपकार्ट), फर्स्ट फ्लाई कॉर्पोरेट, सुब्रोस लिमिटेड, वर्धमान यार्न्स टेडर्स प्रा0लि0, इत्यादि कम्पनियॉं के द्वारा सोलर टेक्निशियन, सुपरवाइजर, टेक्निशियन, मशीन आपरेटर, स्टोर मैनेजर, ट्रेनर्स, असिस्टेंट आपरेटर, सेल्स मैनेजर, कलेक्सन आफिसर, हेल्पर मशीन आपरेटर, सहित विभिन्न पदों पर चयन किया जायेंगा। इस रोजगार मेले में स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भर बनाने के अवसर उपलब्ध कराने तथा उनकी प्रतिभा एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर प्रदान करना है। जिसमें योग्यता- दसवीं, बारहवीं, उत्तीर्ण, स्नातक, आई0टी0आई0, पॉलीटेक्निक डिप्लोमाधारी अभ्यर्थियों को विभिन्न शैक्षिक एवं व्यवसायिक योग्यताधारी युवाओं से अपील की जाती है कि इस अवसर का लाभ उठाने के लिए रोजगार संगम पोर्टल- https://rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना निःशुल्क पंजीकरण कराये तथा अपनी योग्यता एवं रूचि के अनुरूप कम्पनियों में आवेदन करें। मेले हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 17 नवम्बर एवं 18 नवम्बर 2026 को प्रातः 10:00 बजे अपने समस्त शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता सम्बन्धित मूल प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियों तथा आवश्यक बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेलें में प्रतिभाग कर लाभान्वित होने का कष्ट करें।








