पारिवारिक विवाद को लेकर युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

Share

जौनपुर।जलालपुर क्षेत्र सिरकोनी रेलवे क्रासिंग पर सोमवार को एक 36 वर्षीय युवक ने पारिवारिक विवाद को लेकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया।घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जफराबाद क्षेत्र के धनेजा गांव निवासी अमरनाथ सिंह पुत्र रामदुलार सिंह घर से बाइक लेकर उक्त रेलवे क्रासिंग पर पहुंच गए।उसके बाद क्रासिंग के पास अपनी बाइक खड़ी कर दिया।बताया जाता है वह कुछ देर तक वही खड़े रहे।उसके बाद एक ट्रेन आती दिखी।जब ट्रेन नजदीक आयी तो वह पटरी पर जाकर सो गया।लोग शोर मचाते रहे।लेकिन वह ट्रैक से नही उठा और ट्रेन के नीचे आकर उसका सिर धड़ से अलग हो गया।शरीर भी क्षत विक्षत हो गया।थोड़ी देर में लोगों ने उसे पहचान लिया।घटना की जानकारी परिजनों तथा पुलिस को दी गयी।अमरनाथ के मौत की जानकारी होते ही पत्नी सोनम सिंह पर बज्रपात हो गया तथा छह वर्षीय पुत्री अर्पिता सिंह व चार वर्षीय पुत्र शिवांश सिंह के सिर से पिता का छाया उठ गया।उन्हें यह पता ही नही चल रहा कि आखिर हुआ क्या है।उनके पिता कहा गए।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें