स्कूली वाहनों की फिटनेस के लिए तीन दिन की मोहलत

Share

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में स्कूली वाहनों की फिटनेस और चालकों की सुरक्षा जांच को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी ने जनपद में अनफिट पाए गए सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस दुरुस्त कराने के लिए विद्यालयों को तीन दिन का समय दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में वाहनों की फिटनेस नहीं कराने वाले विद्यालयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने सभी स्कूली वाहनों के चालकों का चरित्र सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण कराने को भी कहा। साथ ही प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति का गठन कर उसकी बैठक कराने और इसकी सूचना सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर, एआरटीओ प्रवर्तन सत्येंद्र कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन अजीत सिंह, यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार, टीआई मनोज कुमार पांडेय सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें