
2 अक्टूबर को सिकरारा में ‘युवा इंकलाब’ कार्यक्रम, राष्ट्रवादी नौजवान सभा करेगी आयोजन

जौनपुर। राष्ट्रवादी नौजवान सभा की ओर से 2 अक्टूबर 2026 को सिकरारा क्षेत्र के बनसफा में ‘युवा इंकलाब’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 3 बजे से रात 8 बजे तक प्रस्तावित है। आयोजन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को जोड़ने और सामाजिक विषयों पर संवाद का संदेश दिया गया है। आयोजकों ने कार्यक्रम में युवाओं और क्षेत्रीय लोगों की भागीदारी की अपील की है।








