चाइनीज मांझे से घायल खालिद को मिली राहत, स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज

Share

वरिष्ठ सर्जन डॉ. सैफ हुसैन खान की टीम ने गर्दन पर लगाए थे 10 टांके, मरीज ने जताया आभार

जौनपुर। चाइनीज मांझे की चपेट में आने से गर्दन में गंभीर चोट लगने वाले युवक खालिद अहमद उर्फ सब्बू को उपचार के बाद गुरुवार को उमरनाथ सिंह जिला चिकित्सालय, जौनपुर से डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर खालिद ने वरिष्ठ सर्जन डॉ. सैफ हुसैन खान और उनकी पूरी चिकित्सा टीम का आभार जताया।
बताया गया कि रविवार को रसीदाबाद क्षेत्र में बाइक से जाते समय अचानक चाइनीज मांझा खालिद की गर्दन में फंस गया था। इससे उनकी गर्दन कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल पहुंचने पर वरिष्ठ सर्जन डॉ. सैफ हुसैन खान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उपचार शुरू कराया। चिकित्सकीय टीम द्वारा घायल की गर्दन पर 10 टांके लगाए गए और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ, जिसके पश्चात आज उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
डिस्चार्ज के दौरान खालिद अहमद उर्फ सब्बू ने कहा कि अस्पताल पहुंचते ही उन्हें तत्काल इलाज मिला। उन्होंने कहा, “डॉ. सैफ हुसैन खान और उनकी टीम ने समय पर इलाज किया, जिसकी वजह से मेरी जान बच सकी। मैं डॉक्टर साहब और पूरी टीम का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।”
इस दौरान चिकित्सकीय टीम ने मरीज को आवश्यक सावधानियों और दवाओं के सेवन के संबंध में जानकारी दी।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें