
जौनपुर में कक्षा आठ तक के स्कूल 26 सितंबर को बंद

जौनपुर। मौसम विभाग के रेड अलर्ट और जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए 26 सितंबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। लगातार बारिश के कारण जिले के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। अत्यधिक बारिश की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर एक दिन के लिए विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
आदेश के तहत 26 सितंबर को सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय बंद रहेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय प्रबंधन को भी विद्यार्थियों और अभिभावकों तक अवकाश की सूचना पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में टीडी इंटर कॉलेज का दबदबा, तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान







