आईआईटी कानपुर के तकनीकी एवं एआई प्रशिक्षण में चयनित हुए शिक्षक सृजन सिंह

Share

जौनपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित तकनीकी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, रामदयालगंज के शिक्षक सृजन सिंह का चयन हुआ है। उनके चयन से विद्यालय के साथ ही जौनपुर जनपद का भी गौरव बढ़ा है। सृजन सिंह ने 21 से 25 सितंबर तक आईआईटी कानपुर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।

शिक्षक सृजन सिंह जौनपुर के यूपी सिंह कॉलोनी निवासी पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय डॉ. हरकेश बहादुर सिंह के सुपुत्र हैं। डीएलसीसीएआई के मिश्रित प्रारूप वाले इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण में उन्होंने आईआईटी कानपुर में आयोजित आवासीय सत्रों में हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें आधुनिक कंप्यूटर प्रौद्योगिकी, उत्पादकता उपकरण, स्प्रेडशीट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉक आधारित प्रोग्रामिंग और बेसिक पायथन जैसे विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

आवासीय प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सृजन सिंह अगले छह सप्ताह तक गूगल क्लासरूम के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षण, लाइव मार्गदर्शन सत्र और प्रोजेक्ट वर्क में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत परियोजनाओं, असाइनमेंट और क्विज के आधार पर आईआईटी कानपुर और एससीईआरटी उत्तर प्रदेश की ओर से संयुक्त रूप से प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।

सृजन सिंह के चयन पर महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक आशुतोष कुमार सिंह और प्रधानाचार्य आलोक सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के शिक्षक का आईआईटी कानपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में चयनित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त आधुनिक तकनीकी ज्ञान का लाभ विद्यालय के विद्यार्थियों को मिलेगा। इससे ग्रामीण और क्षेत्रीय पृष्ठभूमि के विद्यार्थी एआई, पायथन, चैटजीपीटी सहित आधुनिक तकनीकों से परिचित हो सकेंगे।

शिक्षक सृजन सिंह ने अपनी उपलब्धि का श्रेय विद्यालय प्रशासन, सहयोगियों और विद्यार्थियों को दिया। उन्होंने कहा कि आईआईटी कानपुर में प्राप्त यह प्रशिक्षण विद्यालय के विद्यार्थियों में आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकनीकी कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने इसे विद्यार्थियों को बदलते तकनीकी दौर के अनुरूप तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर बताया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें