जौनपुर जंक्शन पर जीआरपी के नवनिर्मित बैरक का उद्घाटन

Share

जौनपुर। थाना जीआरपी जौनपुर परिसर में मंगलवार को नवनिर्मित पुलिस बैरक का उद्घाटन किया गया। बैरक का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक रेलवे, उत्तर प्रदेश प्रकाश डी ने किया। समारोह में रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जौनपुर पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक रेलवे जोन प्रयागराज, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह मौजूद रहे। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता और क्षेत्राधिकारी सदर सम्यक चौधरी भी उपस्थित रहे।

इसके अलावा सहायक मंडल अभियंता राजित राम (एडीईएन), जीआरपी जौनपुर के थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड समेत जीआरपी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने नवनिर्मित बैरक का निरीक्षण किया और वहां पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध आवासीय सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

नवनिर्मित बैरक के तैयार होने से जीआरपी जौनपुर में तैनात पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। अधिकारियों ने बैरक में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों से सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें