शराब का अधिक नशा होने से वृद्ध की मौत

Share

जफराबाद। स्थानीय नगर पंचायत के नावघाट मुहल्ले मे एक 70 वर्षीय वृद्ध की लाश मिली।लाश मिलने की सूचना पर स्थानीय लोग जमा हो गए।मृतक हीरालाल निषाद कस्बे के ही निवासी काजीअहमदनूर मुहल्ले के निवासी था।घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।
घटना स्थल पर मृतक की बहू पूनम निषाद पत्नी घनश्याम निषाद भी पहुँच गयी।उसने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह बाजार गए थे।शराब का ज्यादा सेवन करते थे।अत्याधिक शराब से ही इनकी मौत हुई है।
थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वास्तविकता का पता चल जाएगा।तब अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।हालांकि के कस्बे के लोग भी मृतक के अधिक शराब पीने को लेकर चर्चा कर रहे है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें