बंजारेपुर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से परेशानी, अंधेरे में आवागमन को मजबूर लोग

Share

जौनपुर। गौराबादशाहपुर नगर पंचायत के बंजारेपुर इलाके में बखेडू मिष्ठान भंडार से आगे तक सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। रात के समय सड़क पर अंधेरा रहने से स्थानीय लोगों, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही इस मार्ग पर अंधेरा छा जाता है। इससे रात में आवागमन करने में दिक्कत होती है। लोगों ने बताया कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन नगर पंचायत की ओर से अब तक स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।

स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि संबंधित सभासद की ओर से भी बंद पड़ी लाइटों को चालू कराने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। इसके चलते लोगों में नाराजगी है।

लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन और संबंधित सभासद से मांग की है कि बंजारेपुर में बखेडू मिष्ठान भंडार से आगे तक बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की जांच कराकर जल्द से जल्द उन्हें चालू कराया जाए, ताकि रात के समय लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें