समाजसेवी सुभाष चन्द्र यादव की तृतीय पुण्य स्मृति में 850 से अधिक मरीजों की जांच

Share

जौनपुर। समाजसेवी सुभाष चन्द्र यादव की तृतीय पुण्य स्मृति के अवसर पर श्लोक फाउंडेशन के तत्वावधान में राज बहादुर यादव पीजी कॉलेज, गुलालपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, दवा वितरण एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 850 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की आवश्यक जांच कर उन्हें उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

शिविर का आयोजन सुभाष चन्द्र यादव के पुत्र हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक कुमार यादव और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. स्वाति यादव द्वारा किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इनमें जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अरुण आर. सिंह, इंटेंसिविस्ट एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. रवि सिंह, न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल श्रीवास्तव, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजेश कन्नौजिया, मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेन्द्र यादव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेन्द्र यादव, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक विश्वकर्मा, जनरल फिजिशियन डॉ. सतीश यादव और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति यादव शामिल रहे।

शिविर में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याओं की जांच कर आवश्यक उपचार और सावधानियों के संबंध में परामर्श दिया। आयोजकों के अनुसार, पुण्य स्मृति के अवसर पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। विभिन्न विशेषज्ञताओं के चिकित्सकों की मौजूदगी से लोगों को एक ही स्थान पर कई प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हुईं।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें