सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Share

जौनपुर। शनिवार को तहसील केराकत में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। अधिकारियों ने मौके पर प्राप्त शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को संतुष्टिपरक न्याय दिलाने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

राजस्व और पुलिस विभाग में समन्वय के निर्देश

अधिकारियों ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में दोनों विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई करें। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने और निर्धारित समयावधि में कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें